गौतम अडानी ने महाकुंभ में धार्मिक सेवा की, बेटे की शादी की तारीख का किया ऐलान।
अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी अपनी पत्नी प्रीति अडानी के साथ महाकुंभ में पहुंचे। इस दौरान, उन्होंने अपनी पत्नी के साथ इस्कॉन मंदिर के शिविर में भक्तों को भोजन वितरित किया। गौरतलब है कि अडानी समूह और इस्कॉन ने मिलकर प्रयागराज के महाकुंभ मेले में भक्तों को भोजन देने का निर्णय लिया है। महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक, यानी महाकुंभ मेले की पूरी अवधि में दी जा रही है। गौतम अडानी ने आगे कहा, मां गंगा का आशीर्वाद लेना हमारे लिए सबसे बड़ी बात है। यहां की पवित्रता और आध्यात्मिकता ने मुझे एक अलग ही अनुभव दिया है, जो जीवन भर याद रहेगा। इस यात्रा के दौरान, मुझे यह महसूस हुआ कि भारत की विविधता और समृद्धि की शक्ति का एक बड़ा हिस्सा हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों में है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में अडानी ग्रुप की भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की और कहा, "हम यहां की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, ऊर्जा क्षेत्र और अन्य विकास कार्यों में और अधिक निवेश करेंगे। हमारा उद्देश्य राज्य में रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना है। उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ी संभावनाएं हैं, और हम इसे और भी बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे।
गौतम अडानी ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनके लिए यह यात्रा न सिर्फ आध्यात्मिक थी, बल्कि व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण थी, क्योंकि इससे उन्हें राज्य की वास्तविक स्थिति और विकास की दिशा को समझने का मौका मिला। उन्होंने राज्य सरकार की पहल और योजनाओं की सराहना की और भरोसा जताया कि अडानी ग्रुप इन योजनाओं के हिस्से के रूप में अपने योगदान को और बढ़ाएगा। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे जीत अडानी की शादी का ऐलान किया। उन्होंने बताया है कि उनके बेटे की शादी 7 फरवरी को है। साथ ही उन्होंने कहा हमारी गतिविधियां आम लोगों की तरह हैं। उनकी शादी बहुत ही साधारण और पूरे पारंपरिक तरीके से होगी।
















































































Leave Your Message