प्रयागराज में आज योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक, 54 मंत्रियों के साथ करेंगे गंगा स्नान।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां दोपहर 12 बजे से यूपी कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी, जिसमें 12 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। इस बैठक के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके सभी 54 मंत्री संगम में डुबकी लगाएंगे और मां गंगा की पूजा अर्चना करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार अरैल में बैठक करने का निर्णय लिया गया है। बैठक के बाद सभी मंत्री अरैल VIP घाट से मोटर बोट के जरिए संगम जाएंगे, जहां वे विधिवत पूजा करेंगे।

पूजन के बाद सभी मंत्री संगम तट पर बनी जेटी से त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। यह पहली बार नहीं है जब योगी आदित्यनाथ अपनी कैबिनेट के साथ संगम पर पहुंचे हैं। इससे पहले 2019 में अर्धकुंभ के दौरान भी वे अपनी कैबिनेट के साथ संगम पहुंचे थे और साधु-संतों के साथ गंगा स्नान किया था। योगी आदित्यनाथ महाकुंभ की व्यवस्थाओं का लगातार जायजा ले रहे हैं और अफसरों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आज प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक रखी गई है, जो राज्य के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा करेगी। कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा हो सकती है। इनमें यूपी के 40 लाख छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन देने का प्रस्ताव सबसे अहम है। इसके अलावा, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा नगर निगम के बॉंड जारी करने, हाथरस, बागपत और कासगंज में मेडिकल कॉलेज खोलने, आगरा में नई आवासीय परियोजना, बलरामपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज और यूपी एयरोस्पेस और डिफेंस यूनिट प्रोत्साहन नीति पर भी चर्चा हो सकती है। 7 जिलों को मिलाकर धार्मिक सर्किट बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।

 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स