नीता अंबानी का शानदार लुक: जामेवर साड़ी और हाई-फैशन ज्वेलरी में दिखीं बेहद खूबसूरत। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वॉशिंगटन पहुंचे। इस दौरान, उन्होंने ट्रंप से मुलाकात की और उनकी डिनर पार्टी में भी शिरकत की। नीता अंबानी ने पार्टी के लिए एक खूबसूरत जामेवर साड़ी पहनी थी, जिसे डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने तैयार किया था। साड़ी को बनाने में 1,900 घंटे से ज्यादा समय लगा था, जिसमें फ्रेंच नॉट और क्लासिक आरी वर्क का उपयोग किया गया। नीता ने इसे एक मॉडर्न कॉलर वाले ब्लाउज के साथ पहना और इस लुक को पूरा किया। उनकी साड़ी का सबसे आकर्षक हिस्सा उनका डायमंड ब्रॉच था, जो उनके ब्लाउज के बीच में लगा था और किसी नेकलेस की तरह नजर आ रहा था। नीता अंबानी इस शानदार लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नीता अंबानी ने अपने लुक को चांदबाली और खूबसूरत कंगन के साथ कम्प्लीट किया, जो बेहद एलिगेंट और स्टाइलिश थे। उनका यह लुक न केवल ट्रेडिशनल था, बल्कि उसमें हाई-फैशन का भी बेहतरीन मिश्रण था। साड़ी में इस्तेमाल किए गए विभिन्न रंग और ज्वेलरी का क्लासी डिजाइन ने उनके लुक को एक स्टाइल स्टेटमेंट बना दिया। जो लोग ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच चाहते हैं, उनके लिए नीता अंबानी का यह लुक एक आदर्श उदाहरण बन सकता है।

 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स