केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव से पहले मिडिल क्लास के लिए 7 बड़ी मांगें, केंद्र सरकार से इन मुद्दों पर उठाई आवाज। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मिडिल क्लास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मिडिल क्लास को सरकार का एटीएम बना दिया गया है और इस वर्ग के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। केजरीवाल ने कहा कि मिडिल क्लास को लेकर आगामी बजट में विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने 7 बड़ी मांगें केंद्र सरकार से की हैं, जिसमें मिडिल क्लास के लिए बेहतर टैक्स नीतियों और बजट के आवंटन की बात की गई है। केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि उनकी पार्टी मिडिल क्लास की आवाज सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी। इससे पहले, उन्होंने दिल्ली सरकार के कार्यकाल के दौरान शिक्षा बजट को बढ़ाकर 16 हजार करोड़ रुपये करने की उपलब्धि का भी जिक्र किया और बताया कि दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों में 85 हजार लोग विदेश गए हैं, जो मिडिल क्लास के लिए बड़े सवाल खड़े करता है।

केजरीवाल ने केंद्र से की 7 मांग,
1 पहला, शिक्षा का बजट दो परसेंट से बढ़ाकर 10% किया जाए और PVT स्कूल पर लगाम लगाई जाए।
2 उच्च शिक्षा के लिए सब्सिडी और स्कॉलरशिप दी जाए।
3 हेल्थ का बजट भी 10% किया जाए। हेल्थ इंश्योरेंस से टैक्स हटाया जाए।
4 इनकम टैक्स की छूट की सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाए।
5 जरूरी चीजों के ऊपर से GST खत्म किया जाए।
6 वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत रिटायरमेंट प्लान बनाए जाएं और देशभर में उन्हें मुफ्त इलाज दिया जाए।
7 रेलवे में बुजुर्गों को मिलने वाली छूट को फिर से लागू किया जाए।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स