केजरीवाल ने दिल्ली में बेरोजगारी दूर करने के लिए की बड़ी घोषणा, 12 लाख बच्चों को रोजगार देने का किय दावा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनावों में रोजगार को प्रमुख मुद्दा बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो अगले 5 साल में उनका पूरा ध्यान बेरोजगारी को दूर करने पर होगा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़कों के क्षेत्र में कई सुधार किए गए हैं, लेकिन बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बनकर सामने आई है। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी के कारण कई युवा गलत रास्ते पर चले जाते हैं, जिससे अपराध में वृद्धि होती है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनकी टीम रोजगार देने के लिए पूरी योजना पर काम कर रही है और यह उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।
केजरीवाल ने कहा, "हमारी टीम बहुत मजबूत है, जिसमें अतिशी, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, जैस्मिन, राघव चड्डा, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन जैसे लोग शामिल हैं। इन सभी को मैंने काम पर लगाया है कि दिल्ली से बेरोजगारी को कैसे दूर किया जाए, इस पर पूरी योजना बनाई जा रही है। हमने दिल्ली सरकार के माध्यम से अब तक 12 लाख बच्चों को रोजगार देने की व्यवस्था की है। पंजाब में हमारी सरकार ने केवल दो साल में 48,000 से अधिक बच्चों को सरकारी नौकरी और 3 लाख से ज्यादा बच्चों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। दिल्ली में बेरोजगारी दूर करने के लिए हमें आपके आशीर्वाद की जरूरत है।
















































































Leave Your Message