पीएम मोदी ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि की अर्पित, देशवासियों से एकजुट होने की अपील।
भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि नेताजी ने जिस भारत की कल्पना की थी, हम उसी भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं। 2021 में केंद्र सरकार ने नेताजी के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था। पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि नेताजी के आदर्श और स्वतंत्रता के प्रति उनके समर्पण से हम प्रेरित होते हैं। इस दौरान पीएम मोदी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य केंद्रीय मंत्री और सांसद भी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ओडिशा के कटक स्थित बाराबती किले में पराक्रम दिवस समारोह को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि जैसे आजाद हिंद फौज ने स्वराज के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया, वैसे ही हमें भी विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा, "आजादी के लिए हमें एकजुट होना पड़ा था और अब हमें अपने देश को विकसित बनाने के लिए एकजुट होना है।
















































































Leave Your Message