अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस और अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप, विपक्षी समर्थकों के हमले के पीछे अमित शाह का है हाथ।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने 23 जनवरी को दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने विपक्षी उम्मीदवार के समर्थकों को उनकी जनसभा में घुसने दिया और फिर उनकी गाड़ी पर हमला किया।केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज हरि नगर में पुलिस ने विपक्षी उम्मीदवार के लोगों को मेरी जनसभा में घुसने दिया और फिर मेरी गाड़ी पर हमला करवाया। उन्होंने आरोप लगाया, ये सब अमित शाह के आदेश पर हो रहा है। अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को बीजेपी की निजी सेना बना दिया है। चुनाव आयोग पर सवाल उठते हैं क्योंकि हमारे नेता पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग कुछ भी नहीं कर रहा है।
दरअसल, हरि नगर से AAP की बागी विधायक राजकुमारी ढिल्लों अरविंद केजरीवाल के मंच पर पहुंच गई थीं, हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। राजकुमारी ढिल्लों इस फैसले का विरोध करने के लिए केजरीवाल की जनसभा में पहुंचीं थीं। विरोध के कारण अरविंद केजरीवाल को कुछ समय के लिए अपना भाषण रोकना पड़ा। राजकुमारी ढिल्लों ने हरि नगर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी पर्चा दाखिल किया है, और उनके समर्थकों ने जनसभा के दौरान इस विरोध को तेज किया। केजरीवाल जब हरि नगर की जनसभा से दूसरी जगह के लिए निकल रहे थे, तो इस दौरान राजकुमारी ढिल्लों के समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर नकली नोट उड़ाए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है।
















































































Leave Your Message