सोशल मीडिया पर वायरल हुआ "हैरी पॉटर" से मिलता भंडारा वीडियो, यूज़र्स ने किए मजेदार कमेंट्स। 

सोशल मीडिया पर इन दिनों महाकुंभ से जुड़े कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें कई दिलचस्प चेहरे नजर आ रहे हैं। इनमें IITian बाबा, PhD बाबा, माला बेचने वाली लड़की, और उत्तराखंड से आई साध्वी जैसी शख्सियतें शामिल हैं। इनमें से इंदौर की माला बेचने वाली लड़की, जिसे मोनालिसा कहा जा रहा है, सबसे ज्यादा फेमस हो चुकी है। हाल ही में एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी भंडारे का खाना खाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को देखकर लोगों को हैरी पॉटर की याद आई, हालांकि वो हैरी पॉटर नहीं है, लेकिन उसकी आकृति कुछ ऐसी है कि लोग उसे देख कर हैरी पॉटर समझ रहे हैं। यह वीडियो महाकुंभ से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर इसे जमकर शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी भंडारे का खाना खा रहा है, और उसे देखकर लोगों को हैरी पॉटर की याद आई। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर "ghantaa" अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसमें कैप्शन लिखा है, "जीता रह हरी पुत्तर।" वीडियो को अब तक 1 लाख 33 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर यूज़र्स ने मजेदार कमेंट्स किए, जैसे "हैरी पॉर्टर फ्रॉम मीशो," "किंडर जॉय में ढूंढ रही थी," और "हैरी पॉर्टर एंड द भंडारा ऑफ फूड।" लोग इसे हैरी पॉर्टर के बजाय "हरी पुत्तर" भी कह रहे हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स