शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य पर जेपी नड्डा ने बोल दी बहुत बड़ी बात।
शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य पर जेपी नड्डा ने बोल दी बहुत बड़ी बात।
जेपी नड्डा ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि 2023 में तीन राज्यों में मिली जीत से तय हो गया है कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी।
Shivraj SIngh Chouhan and Vasundhara Raje New Role: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में नए सीएम के ऐलान ने न सिर्फ आम लोगों को बल्कि राजनीतिक पंडितों को भी चौंकाया. बीजेपी ने इन राज्यों में जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ नए नामों पर भरोसा जताया, उससे अब इन नेताओं के भविष्य पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इन्हें लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।
कोई इनके केंद्र की राजनीति में जाने की बात कह रहा है, तो किसी का कहना है कि अब ये नेता राजनीति से संन्यास ले लेंगे. कयासों के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए शिवराज सिंह चौहान व वसुंधरा राजे के भविष्य को लेकर बड़ी बात बोल दी।
जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब साधारण कार्य़कर्ताओं के इस्तेमाल से पीछे नहीं रहती, तो ऐसे दिग्गज नेताओं को क्यों छोड़ेगी. इनमें से कोई 15 साल तो कोई 18 साल तक काम करके आया है। हम भविष्य में इनका अच्छा इस्तेमाल करेंगे और इन्हें नई और अहम जिम्मेदारी दी जाएगी।
















































































Leave Your Message