मॉडिफाइड बाइक पर दिल्ली पुलिस से भिड़े विधायक के बेटे थाने जाने से किया इंकार, दिल्ली पुलिस ने काटा चालान। 

दिल्ली में राजनीती की गर्मी काफी तेजी पर है। चुनावो की गर्मी के कारण सियासी दंगल चरम पर है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और सिटिंग विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे का दबंगाई वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है की कैसे विधायक का बेटा पुलिस वालो को धमकी देता नज़र आ रहा है। यह वीडियो ओखला विधानसभा के नफीश का बताया जा रहा है। दरअसल, दिल्ली पुलिस जामिया नगर के एसएचओ नरपाल सिंह यादव बीती रात अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। वह अपनी टीम के साथ गुरुवार की रात बाजार में बीती रात करीब 8.30 बजे गश्त कर रहे थे। इस दौरान वहां पर एक बाइक सवार आया, जिसके बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था। दिल्ली पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक मॉडिफाइड बाइक और उसके चालक को रोका। पुलिस ने बताया कि बाइक का चालान किया जाएगा, लेकिन बाइक चालक ने पुलिस से विधायक से बात कराने को कहा। 

चालक ने खुद को विधायक का बेटा अनस बताया और पुलिस से कहा, "अगर आप मुझे गिरफ्तार करना चाहते हो, तो कर लो।" उसने यह भी कहा कि वह लॉ का स्टूडेंट है और पुलिस एमवीए एक्ट के तहत चालान नहीं कर सकती। पुलिस ने जवाब दिया कि बाइक के मॉडिफिकेशन के कारण चालान एमवीए एक्ट में ही होगा। इसके बाद युवक ने कहा, लो, मेरी बाइक ले जाओ, मैं थाने नहीं जा रहा हूं। इसके बाद दिल्ली पुलिस के सख्ती दिखाने पर आरोपी को थाने ले जाने के लिए  तैयार किया गया जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसका चालान काटा और उसकी बाइक को जब्त कर ली। दिल्ली पुलिस ने उनका 20  हज़ार रूपए का चलान काटा। अब  इसी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और वायरल हो गया की ओखला विधायक के बेटे ने दिल्ली पुलिस को धमकाया। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स