अमेरिकी कोर्ट ने मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत भेजने का दिया आदेश।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी। तहव्वुर राणा, जो पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक हैं, के खिलाफ भारत लंबे समय से प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था। वह इस हमले में शामिल था और निचली अदालतों में कानूनी लड़ाई हारने के बाद उसने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में आखिरी अपील की थी। इसके बाद, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उसकी अपील खारिज कर दी, जिससे उसकी भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी हुई।
तहव्वुर राणा पर आरोप है कि उसने डेविड हेडली की मदद की थी, जो 2008 के मुंबई हमले का मास्टरमाइंड था। राणा ने हेडली को मुंबई में ठिकानों की रेकी करने में मदद की थी। भारत ने अमेरिका की कोर्ट में इस मामले के खिलाफ ठोस सबूत पेश किए थे। राणा को 2009 में शिकागो से गिरफ्तार किया गया था। उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया गया है। 2008 में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले में 166 लोग मारे गए थे, जिनमें 6 अमेरिकी भी थे। 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 60 घंटे तक मुंबई के प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया था।
















































































Leave Your Message