आतिशी ने गणतंत्र दिवस पर छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार, आतिशी ने 25 जनवरी को छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं देते हुए, सीएम आतिशी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान दी। उन्होंने इस अवसर पर बाबासाहेब अंबेडकर को भी सम्मानित किया, जिनके योगदान से भारत को संविधान मिला।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्रसाल स्टेडियम में अपने भाषण में कहा कि आज हमें उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना चाहिए जिन्होंने आज़ाद भारत का सपना देखा और उसके लिए अपनी जान की कुर्बानी दी। उन्होंने बताया कि जब भारत ब्रिटिश शासन में था, तो लोगों के पास कोई अधिकार नहीं थे, जैसे अपने प्रतिनिधि को चुनने का अधिकार और अपनी आवाज़ उठाने का अधिकार। आतिशी ने कहा कि भारत के संसाधन, जैसे मिट्टी, पानी, पहाड़ और जंगल, अंग्रेजों द्वारा बाहर ले जाए जाते थे और भारतवासियों को शिक्षा, इलाज और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलती थीं। स्वतंत्रता सेनानियों ने इन अधिकारों के लिए संघर्ष किया और हमें आज़ादी दिलाई। उन्होंने गर्व से कहा कि आज दिल्ली सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रही है, ताकि एक ऐसा देश बन सके जिसमें सभी को समान अधिकार और हिस्सेदारी मिले।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स