दीपिका पादुकोण की रैंप वॉक ने मचाई हलचल, मां बनने के बाद पहला ग्लैमरस लुक। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सितंबर 2024 में अपनी बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा है। हालांकि उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा अभी तक सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन नाम दुनिया को बता दिया है। मां बनने के बाद, दीपिका ने काम से दूरी बना ली थी और सार्वजनिक रूप से कम नजर आईं, लेकिन अब वह पहली बार रैंप पर दिखीं। दीपिका हाल ही में फेमस डिजाइनर सब्यसाची के लिए रैंप वॉक करती नजर आईं। इस इवेंट के दौरान दीपिका ने मोनोक्रोमैटिक वाइट टेलर्ड पैंट, व्हाइट शर्ट, और ट्रेंच कोट पहना था, जिसे उन्होंने नेकलेस, चोकर, क्रॉस पेंडेंट, चश्मा और ब्लैक लेदर ग्लव्ज के साथ एक्सेसराइज़ किया। उनके इस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी तुलना बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा से की।

सुपरस्टार रेखा को कई बार एयरपोर्ट पर ऐसे लुक में देखा गया है, जो दीपिका पादुकोण ने हाल ही में रैंप वॉक के दौरान अपनाया। दीपिका का यह लुक देख फैंस ने उन्हें रेखा से तुलना करना शुरू कर दिया। कई फैंस ने खुशी जाहिर की और कुछ का कहना था कि दीपिका का यह लुक देखकर उन्हें पहचानने में थोड़ा समय लग गया कि यह दीपिका हैं या रेखा। दीपिका पादुकोण 8 सितंबर को मां बनीं और उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा। कुछ दिनों बाद, दीपिका और रणवीर ने मुंबई में पैपराजी के लिए एक पार्टी का आयोजन किया, जहां उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा दिखाया, लेकिन उन्होंने अनुरोध किया कि किसी भी प्रकार की तस्वीरें या वीडियो न लिए जाएं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स