दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: अरविंद केजरीवाल ने घोषणा पत्र में की 15 प्रमुख गारंटियों का ऐलान।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग में अब केवल 10 दिन से भी कम समय बाकी रह गया है। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा, और चुनाव परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में कई प्रमुख घोषणाएं की गई हैं, जिन्हें पार्टी ने दिल्ली के लोगों के लिए वादा किया है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें फ्री बिजली, पानी, मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए बस यात्रा और मोहल्ला क्लिनिक के विस्तार की योजनाओं को जारी रखने का वादा किया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि अगर लोग भाजपा को वोट देंगे तो फ्री योजनाएं बंद हो जाएंगी, और लोगों को 25 हजार रुपये का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा।
आइए जानते हैं कि उन्होंने कौन सी 15 गारंटी का ऐलान किया है-:
1 रोजगार की गारंटी- युवाओं को कैसे रोजगार मिले इसकी प्लानिंग की जाएगी।
2 महिला सम्मान योजना हर महिला को 2100 रुपये बैंक अकाउंट में।
3 संजीवनी योजना- 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को फ्री इलाज।
4 पानी के बिल माफ जो बिल भेजे गए हैं वो भरने की जरूरत नहीं।
5 हर घर में 24 घंटे साफ पानी।
6 यमुना साफ करेंगे- हमारे पास फंड और पूरा प्लान है।
7 दिल्ली की सड़कों को यूरोपियन लेवल का बनाएंगे।
8 डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना- दलित बच्चों को विदेश की यूनिवर्सिटी में एडमिशन पर सारा खर्त दिल्ली सरकार का।
9 कॉलेज छात्रों को फ्री बस की सुविधा और दिल्ली मेट्रो में 50 फीसदी छूट मिलेगी।
10 पुजारी और ग्रंथियों हर महीने 18-18 हजार रुपये।
11 किराएदारों को भी फ्री बिजली-पानी की सुविधा मिलेगी।
12 जहां भी सीवर ब्लॉक है उसको 15 दिनों में साफ कर देंगे और पुराने सीवर को साल डेढ़ साल में बदल देंगे।
13 दिल्ली में नए राशन कार्ड बनाएंगे
14 ऑटो-टैक्सी-ई-रिक्शा वालों की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपये, बच्चों को फ्री कोचिंग और इंश्योरेंस का लाभ।
15 RWA को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए पैसे दिए जाएंगे।
















































































Leave Your Message