इसरो के ADITYA-L1 स्पेसक्राफ्ट ने SUIT के जरिए, भेजी सूरज की कुछ तस्वीरें।
हाल ही में इसरो के Aditya-L1 ने सूरज की कुछ फोटो खींची हैं। आदित्य एल-1 स्पेसक्राफ्ट ने SUIT के जरिए सूरज की कुछ फुल वेवलेंथ तस्वीरें 200 से 400 नैनोमीटर के बीच कैप्चर की हैं। इन तस्वीरों को इसरो की ओर से ट्विटर पर शेयर किया गया है जो 11 अलग-अलग रंगो में दिखाई दे रही हैं।
इससे पहले 6 दिसंबर को सूरज की लाइट साइंस इमेज ली गई थी। ऐसा पहली बार हुआ है जब SUIT की मदद से फुल डिस्क इमेज कैप्चर हुई हैं। फुल डिस्क से मतलब सूरज का जो हिस्सा सामने है उसकी पूरी तस्वीर से है। ISRO के द्वारा शेयर किये गए पोस्ट में आप देख सकते हैं कि इनमें सूरज में मौजूद प्लेग, घब्बे और सूरज के शांत पड़े हिस्से दिखाई दे रहे हैं।
















































































Leave Your Message