सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम को  मिली पैरोल, 30 दिन की रिहाई पर आए बाहर। 

सिरसा के डेरा प्रमुख राम रहीम को फिर से पैरोल मिल गई है और वह आज सुबह जेल से बाहर आ गए। हनीप्रीत खुद डेरे की दो गाड़ियों के साथ राम रहीम को जेल से लेने आईं। जानकारी के मुताबिक, राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली है और वह सिरसा के डेरा सच्चा सौदा पहुंच सकते हैं। डेरे में उनके आने की तैयारियां की जा रही हैं।

राम रहीम को अक्टूबर 2024 में 20 दिन की पैरोल मिली थी, जिसके बाद वह यूपी के बरनावा आश्रम गए थे। इस दौरान उन्हें चुनावी गतिविधियों में भाग लेने से रोका गया था और हरियाणा में प्रवेश करने पर भी पाबंदी लगाई गई थी। पैरोल की शर्तों के तहत वह सार्वजनिक भाषण नहीं देंगे और किसी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके अलावा, राम रहीम की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई थी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह चुनाव से जुड़ी किसी गतिविधि में शामिल न हों। यदि वह किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि में लिप्त पाए जाते, तो उनकी पैरोल तुरंत रद्द कर दी जाती। राम रहीम को 2017 में अपनी दो शिष्याओं से रेप के मामले में दोषी करार दिया गया था और उन्हें 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद, 2019 में एक पत्रकार की हत्या में भी उसे दोषी ठहराया गया। इन दोनों मामलों के कारण राम रहीम की सजा में कोई रियायत नहीं दी गई है, और उसे अभी भी जेल में रहकर सजा पूरी करनी है। बावजूद इसके, पैरोल मिलने के बाद वह कुछ समय के लिए जेल से बाहर आते हैं, लेकिन उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाती है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स