केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर घोलने का लगाया आरोप, जिसपर हरियाणा सरकार ने माफी की  करी मांग। 

केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया कि वह यमुना नदी के पानी में जहर मिला रही है, जो दिल्ली को पीने के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने इसे एक "सामूहिक नरसंहार" की साजिश बताया और कहा कि अगर दिल्ली के लोग यह पानी पीते हैं, तो कई लोग मर सकते हैं। इसके जवाब में, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल से माफी मांगने की मांग की, और कहा कि अगर वह माफी नहीं मांगते, तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। चुनाव आयोग ने इस मामले में हरियाणा सरकार से रिपोर्ट मांगी है, और आज 12 बजे तक सरकार को अपना पक्ष पेश करना है। वहीं, दिल्ली जल बोर्ड ने केजरीवाल के आरोपों को नकारते हुए कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है।

केजरीवाल के आरोपों पर बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हरियाणा सरकार उन्हें अदालत में ले जाएगी और मंगलवार को चुनाव आयोग में भी शिकायत करेंगे। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि वह बिना किसी वजह के आरोप लगाते हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने हरियाणा से जलापूर्ति में अमोनिया के स्तर पर आतिशी द्वारा लगाए गए आरोपों पर रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने हैं, और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से चुनाव जीतने की कोशिश कर रही हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स