TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा AAP के लिए दिल्ली चुनाव में करेंगे प्रचार, गठबंधन का उद्देश्य बीजेपी को है हराना। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) अपना वोट बैंक मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इस कड़ी में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। वह 1 और 2 फरवरी को दिल्ली के तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। ये सीटें हैं, अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली, मुख्यमंत्री आतिशी की कालकाजी, और मनीष सिसोदिया की जंगपुरा। टीएमसी का मानना है कि शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली के पूर्वांचली मतदाताओं को AAP की ओर आकर्षित कर सकते हैं, क्योंकि दिल्ली में पूर्वांचलियों की अच्छी खासी संख्या है। सूत्रों ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा इन तीन सीटों पर विशेष रूप से प्रचार करेंगे, क्योंकि इनमें से कई क्षेत्रों में पूर्वांचलियों की बड़ी संख्या है, जो आमतौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश से आए हुए हैं। इस प्रचार के माध्यम से TMC और AAP के गठबंधन को और मजबूत करने का लक्ष्य है। इसके अलावा, टीएमसी के कुछ अन्य नेता भी दिल्ली में चुनाव प्रचार में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि टीएमसी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए AAP को अपना समर्थन देने की घोषणा की है और दोनों पार्टियों के बीच चुनावी गठबंधन की संभावना जताई जा रही है। इस गठबंधन का उद्देश्य दिल्ली में बीजेपी को हराना और आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित करना है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना मैनिफेस्टो जारी किया, जिसमें अरविंद केजरीवाल ने 15 वादे किए। इनमें फ्री बिजली, फ्री पानी, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए बस यात्रा जारी रखने की बात शामिल है। इसके अलावा, केजरीवाल ने मोहल्ला क्लिनिक का विस्तार करने और कई नई फ्री सुविधाएं शुरू करने की गारंटी दी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स