फडणवीस ने केजरीवाल पर साधा हमला, कहा- ‘अगर भ्रष्टाचार का ओलंपिक होता, तो वह स्वर्ण पदक जीतते।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल पर बिना सोच-समझे बयान देने और दिल्ली के लोगों से झूठे वादे करने का आरोप लगाया। फडणवीस ने रोहिणी में एक चुनावी रैली में कहा कि अगर ओलंपिक में भ्रष्टाचार की कोई प्रतियोगिता होती, तो केजरीवाल उसमें स्वर्ण पदक जीतते। उन्होंने दिल्ली के लोगों से भाजपा की सरकार बनाने की अपील की ताकि दिल्ली का सही तरीके से विकास हो सके। फडणवीस ने यह भी कहा कि दिल्ली को ‘‘आप सरकार के गलत शासन’’ के कारण सीवर, गंदे पानी और प्रदूषण जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
भा.ज.पा. उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता के लिए प्रचार करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘केजरीवाल को अन्ना हजारे से बेहतर कौन जान सकता है? मैं यहां आने से पहले अन्ना हजारे से मिला था। उन्होंने मुझसे कहा कि केजरीवाल इस दुनिया के सबसे बेईमान व्यक्ति हैं। केजरीवाल ने 2011 में अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था और तब वह बहुत प्रसिद्ध हो गए थे। बाद में केजरीवाल और अन्ना हजारे के रास्ते अलग हो गए थे। रैली में फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना भ्रष्टाचार के विकास लाने का श्रेय दिया। फडणवीस ने कहा, ‘‘लेकिन ‘आप’ पार्टी में बेदाग मंत्री मिलना मुश्किल है। अगर ओलंपिक में भ्रष्टाचार की दौड़ होती, तो केजरीवाल निश्चित रूप से स्वर्ण पदक जीतते।
















































































Leave Your Message