प्रधानमंत्री मोदी की शालीमार बाग विधानसभा के मतदाताओं को चिट्ठी, भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता को समर्थन देने की करी अपील।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी को होगी, और इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच है। जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं, सभी राजनीतिक दल वोटर्स को अपने पक्ष में लाने के लिए जुटे हुए हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को चिट्ठी लिखी है। अपनी चिट्ठी में पीएम मोदी ने वोटर्स से भाजपा के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने अपनी चिट्ठी में क्या खास कहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता को समर्थन देने की अपील की। पीएम मोदी ने रेखा गुप्ता के लंबे सार्वजनिक जीवन और जनसेवा की सराहना की, जिसमें उन्होंने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, क्षेत्र के विकास, और नागरिक सुविधाओं को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इसके बाद, प्रधानमंत्री ने दिल्ली के विकास में भाजपा की भूमिका को उजागर किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में भाजपा सरकार ने सैकड़ों अनधिकृत कॉलोनियों को रेगुलर किया, और दिल्ली में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया। पीएम मोदी ने "विकसित भारत @2047" के विजन को मजबूत करने के लिए दिल्लीवासियों से भाजपा को वोट देने की अपील की, ताकि दिल्ली को एक प्रमुख वैश्विक केंद्र और आधुनिक शहरी मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके। प्रधानमंत्री ने दिल्ली में किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारों जैसे एक्सप्रेसवे, मेट्रो नेटवर्क विस्तार, और इलेक्ट्रिक बसों की सेवाओं का उल्लेख करते हुए यह कहा कि दिल्ली को वैश्विक पहचान मिली है और अब समय आ गया है कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाई जाए।
















































































Leave Your Message