कैलिफ़ोर्निया में बर्ड फ्लू का नया स्ट्रेन H5N9, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय।
कैलिफ़ोर्निया में एक नई समस्या सामने आई है, जो बर्ड फ्लू के रूप में सामने आ रही है। कैलिफ़ोर्निया के मर्सेड काउंटी में बर्ड फ्लू का एक नया और खतरनाक स्ट्रेन पाया गया है। इस स्ट्रेन को वैज्ञानिक H5N9 के नाम से पहचान रहे हैं। यह नया वायरस एक डक फार्म में पाया गया है, जो अब चिंता का विषय बन गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह नया स्ट्रेन पहले के बर्ड फ्लू वायरस से अधिक संक्रामक हो सकता है और इससे संक्रमित पक्षियों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि, अब तक इस वायरस के मानवों में फैलने का कोई प्रमाण नहीं मिला है, लेकिन यह स्थिति को गंभीर बना सकता है क्योंकि बर्ड फ्लू के पुराने स्ट्रेन्स कभी-कभी मानवों में भी संक्रमण फैला चुके हैं। कैलिफ़ोर्निया राज्य के पशुपालन विभाग ने तुरंत एहतियात बरतते हुए डक फार्म के आसपास के इलाकों में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए निगरानी और अन्य उपाय तेज कर दिए हैं। साथ ही, किसानों और पोल्ट्री उद्योग से जुड़े लोगों को वायरस के प्रसार से बचने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
कैलिफॉर्निया में बर्ड फ्लू का नया स्ट्रेन
वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन फॉर एनिमल हेल्थ के मुताबिक, अमेरिका में यह स्ट्रेन पहली बार पाया गया है, जिस वजह से इसे गंभीर चिंता का कारण बताया जा रहा है। इस स्ट्रेन की वजह से बर्ड फ्लू के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस फार्म में क्वारंटिन और टेस्टिंग शुरू कर दी गई है।
बर्ड फ्लू के लक्षण
1 बुखार
2 खांसी
3 गले में खराश
4 मांसपेशियों में दर्द
5 सिरदर्द
6 थकान
7 सांस लेने में कठिनाई
बर्ड फ्लू से बचाव
1 इन्फेक्टेड पक्षियों और जानवरों से दूर रहें।
2 पोल्ट्री फार्मों और पशु बाजारों में जाने से बचें।
3 कच्चे अंडे और मांस खाने से बचें।
4 अपने हाथों को बार-बार धोएं।
5 यदि आपको बुखार, खांसी या सांस लेने में कठिनाई हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
















































































Leave Your Message