सीएम योगी का प्रयागराज दौरा, महाकुंभ में भगदड़ के बाद बसंत पंचमी स्नान की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर है फोकस।
महाकुंभ में 29 जनवरी को मची भगदड़ के बाद योगी सरकार ने ऐक्शन लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 फरवरी को प्रयागराज का हवाई सर्वेक्षण किया, जिसमें उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह सर्वेक्षण बसंत पंचमी पर होने वाले स्नान से पहले बहुत अहम माना जा रहा है। सीएम योगी ने सड़कों पर भीड़ की स्थिति और मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। प्रशासन 3 फरवरी को होने वाले स्नान के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। अधिकारी के अनुसार, सीएम ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान विभिन्न मार्गों की स्थिति देखी और जिले के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार प्रयागराज पहुंचे हैं। उन्होंने बसंत पंचमी के स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए लखनऊ से दो अनुभवी अधिकारियों और सात पुलिस अधिकारियों की तैनाती की है। सीएम योगी प्रयागराज हवाईअड्डे पर उपराष्ट्रपति की आगवानी करेंगे और महाकुंभ नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही, वह 73 देशों से आए राजनयिकों से भी मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले, योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण किया था, ताकि महाकुंभ स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
















































































Leave Your Message