घुसपैठिये, क्या प्रताप सिम्हा थे खास? किसी विपक्षी पार्टी का पास होता तो?

लोकसभा में विजिटर्स गैलरी से कूदने वाले सागर और मनोरंजन डी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संसद की सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक ने सभी को हैरान कर दिया है। इन दोनों ही आरोपियों को मैसूरु के बीजेपी सांसद, प्रताप सिम्हा की तरफ से पास मिला था। जब किसी सांसद के जरिए किसी व्यक्ति को पास दिया जाता है, तो उन्हें एक शपथ पत्र देना होता है कि वे उस व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं।  
संसद में घुसपैठ करने वाले आरोपियों से जो पास बरामद हुए हैं, उसमें बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा का नाम लिखा हुआ है। यही वजह है कि अब बीजेपी सांसद हर किसी के निशाने पर हैं। हालांकि, अभी तक प्रताप सिम्हा की तरफ से इस घटना पर कोई बयान नहीं आया है।  
एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रताप सिम्हा ने लोकसभा स्पीकर को बताया कि उनके पास घुसपैठियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। मगर उनमें से एक मनोरंजन डी अपने और अपने दोस्त सागर के लिए विजिटर्स पास हासिल करने के लिए सिम्हा के पीए के साथ लगातार संपर्क में था। आइए जानते हैं कि प्रताप सिम्हा कौन हैं और वह कहां के रहने वाले हैं ?
प्रताप सिम्हा मैसूरु-कोडगु सीट से लोकसभा सांसद हैं। वह मैसूरु के एक लोकप्रिय बीजेपी नेता हैं और उन्होंने 2014 और 2019 दोनों ही बार पार्टी के टिकट पर चुनावी जीत हासिल की है। प्रताप सिम्हा पहले कन्नड़ा प्रभा में पत्रकार के तौर पर काम करते थे, फिर उन्होंने राजनीति में उतरने का फैसला किया। वह कर्नाटक बीजेपी के युवा विंग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने 2014 में पहली बार चुनाव लड़ा। 2015 में, प्रताप सिम्हा को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।  
प्रताप सिम्हा की पहचान हिंदुत्व के कट्टर समर्थक के तौर पर भी की जाती है। वह कर्नाटक में टीपू सुल्तान का जन्मदिन मनाने के सरकार के फैसले के खिलाफ थे, क्योंकि उनका कहना था कि टीपू सुल्तान केवल इस्लामवादियों के लिए आदर्श हो सकते हैं।  

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स