प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 5 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ में भाग लेने का कार्यक्रम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में भाग लेने के लिए जाएंगे, जहां वह संगम में पवित्र स्नान करेंगे। बुधवार को माघ महीने की अष्टमी तिथि के पुण्यकाल में वह त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे। स्नान के बाद प्रधानमंत्री संगम तट पर गंगा की पूजा करेंगे और देशवासियों की कुशलता की कामना करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे महाकुंभ में पहुंचेंगे और अरैल घाट से नाव के जरिए संगम तक जाएंगे। वह लगभग एक घंटे तक प्रयागराज में रहेंगे, इस दौरान स्नान, गंगा पूजन और फिर वापस लौटने की योजना है। प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ के पहले 13 दिसंबर 2024 को संगम तट पर गंगा की आरती और पूजा की थी, ताकि इस महाआयोजन का सकुशल संपन्न होना सुनिश्चित हो सके। वर्ष 2019 के कुंभ में भी प्रधानमंत्री ने शुरुआत में और बाद में भी कुंभ में भाग लिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महाकुंभ कार्यक्रम 5 फरवरी को लगभग एक घंटे का होगा। उनका कार्यक्रम इस प्रकार है:

सुबह 10 बजे: पीएम मोदी बमरौली एयरपोर्ट पर विशेष वायुयान से पहुंचेंगे।
- इसके बाद तीन सेना के हेलीकाप्टर के जरिए वह अरैल स्थित डीपीएस मैदान के हेलीपैड पर उतरेंगे।
- वहां से कार के जरिए वह वीआइपी जेटी जाएंगे, और फिर निषादराज क्रूज से संगम में डुबकी लगाने जाएंगे।
- स्नान के बाद वह गंगा की पूजा और आरती  करेंगे।
- इस दौरान प्रधानमंत्री अखाड़ों, आचार्यवाड़ा, दंडीवाड़ा और खाकचौक के प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे।
- लगभग एक घंटे बाद वह प्रयागराज से लौट जाएंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स