नेटफ्लिक्स पर लौटेगा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' तीसरे सीजन के साथ, कपिल शर्मा और टीम लेकर आ रहे हैं नया धमाल।

कपिल शर्मा ने कुछ महीने पहले हिंट दिया था कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। अब मेकर्स ने एक मजेदार वीडियो के जरिए नेटफ्लिक्स पर नए सीजन की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही शो का नया थीम भी सामने आया है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पहले और दूसरे सीजन ने नेटफ्लिक्स पर शानदार सफलता हासिल की है। अब कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह एक बार फिर से दर्शकों को तीन गुना ज्यादा मनोरंजन देने के लिए तैयार हैं। कपिल शर्मा ने अब नए सीजन की पुष्टि कर दी है। उन्होंने 3 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शो की पूरी कास्ट और दूसरे सीजन में नजर आ चुके गेस्ट भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "अब 2025 का फनीवार होगा धमाकेदार! बहुत सारी हंसी और चमकते सितारों के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन जल्द ही आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर!" साथ ही उन्होंने तीसरे सीजन के थीम की झलक भी दिखाई। नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन तीन गुना ज्यादा मस्ती, नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट और हंगामा लेकर लौटेगा। पहले और दूसरे सीजन के हिट होने के बाद दर्शक इसके नए सीजन का काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

पिछले दो हिट सीजन के बाद अब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन आ रहा है, जिसमें कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह फिर से साथ में नजर आएंगे। यह शो नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा, लेकिन नए सीजन की डेट और टाइम का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है। तीसरे सीजन के पहले एपिसोड में स्पेशल गेस्ट कौन होंगे, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस शो का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जो काफी मजेदार है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स