जया बच्चन का विवादित बयान पर मचा बवाल, प्रयागराज कुंभ में पानी को बताया सबसे दूषित। 

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने प्रयागराज महाकुंभ में दूषित पानी होने का आरोप लगाया, जिससे सियासत गरमा गई है। जया बच्चन ने दावा किया कि भगदड़ में मारे गए लोगों की लाशें पानी में बहा दी गईं। उनके इस बयान पर विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) ने कड़ी आपत्ति जताई और उनके खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की। वीएचपी के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि जया बच्चन ने महाकुंभ को लेकर झूठे बयान देकर सनसनी फैलाने की कोशिश की है और उन्हें इसके लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वीएचपी ने महाकुंभ को सनातन धर्म की आस्था से जुड़ा और पवित्र आयोजन बताया, जिससे करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं।

सपा सांसद जया बच्चन ने सोमवार को संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रयागराज महाकुंभ में पानी की गंदगी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुंभ में सबसे ज्यादा प्रदूषित पानी है, जिसमें भगदड़ में मारे गए लोगों की लाशें फेंकी गईं, जिससे पानी का प्रदूषण हुआ है। जया बच्चन ने आरोप लगाया कि लाशें गंगा में फेंकी गईं, और वही पानी लोगों तक पहुंच रहा है। इसके साथ ही उन्होंने वीआईपी कल्चर पर भी सवाल उठाए और कहा कि आम लोगों के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं है, जबकि वीआईपी को विशेष ट्रीटमेंट मिलता है। जया बच्चन ने योगी सरकार पर कुंभ में मारे गए लोगों का सही आंकड़ा जारी नहीं करने का भी आरोप लगाया और कहा कि सरकार झूठ बोल रही है कि करोड़ों लोग कुंभ में आए थे। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स