दिल्ली चुनाव में वोटिंग के बाद संगम विहार में भिड़े AAP और बीजेपी के प्रत्याशी, सात लोग घायल।
5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान संगम विहार में AAP और बीजेपी के प्रत्याशियों के बीच झड़प हो गई। मतदान खत्म होने के बाद दोनों पक्षों के प्रत्याशियों ने पुलिस के सामने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। BJP प्रत्याशी चंदन चौधरी ने आरोप लगाया कि AAP प्रत्याशी दिनेश मोहनिया ने उनकी पत्नी से बदतमीजी की और बाद में संघ पदाधिकारी पर हमला किया, जिससे उनका सिर फूट गया। इस घटना में तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हुए, जिन्हें बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने स्थिति को संभाला और दिनेश मोहनिया को समझाकर वापस भेज दिया।
वहीं AAP प्रत्याशी दिनेश मोहनिया ने आरोप लगाया कि जब वह संगम विहार के रतिया मार्ग से बाइक पर गुजर रहे थे, तब अचानक किसी ने डंडे से हमला कर दिया ,फिर 30-40 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की. उनका यह भी आरोप है कि गिरिराज सिंह के दबाव में दिल्ली पुलिस उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। दिनेश मोहनिया ने सवाल उठाया कि जब फ्लाइंग किस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर सकती है, तो सिर पर डंडा मारने जैसी गंभीर घटना पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। उन्होंने पुलिस पर निष्पक्ष जांच न करने का आरोप लगाया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और संगम विहार में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रत्याशियों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए निगरानी बनाए हुए है।
















































































Leave Your Message