कंगना रनौत ने मनाली में खोला अपना रेस्टोरेंट, साथ ही दीपिका पादुकोण को रेस्टोरेंट की पहली ग्राहक बनने का दिया आमंत्रण। 

कंगना रनौत ने 38 साल की उम्र में शोहरत का एक खास मुकाम हासिल किया है। अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली कंगना ने कई सुपरहिट फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाए और फिर राजनीति में भी कदम रखा, जहां वह सांसद बन गईं। अब कंगना ने बिजनेस की दुनिया में भी कदम रखा है और अपना पहला रेस्टोरेंट शुरू किया है। वह चाहती हैं कि उनका पहला ग्राहक बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण हों। कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी दूसरी निर्देशित फिल्म *इमरजेंसी* के बाद हिमाचल प्रदेश के मनाली में अपना खुद का रेस्टोरेंट 'द माउंटेन स्टोरी' खोला है। इस मौके पर उन्होंने 2013 के एक्ट्रेसेस राउंडटेबल की एक पुरानी क्लिप साझा की, जिसमें दीपिका पादुकोण ने कहा था कि वह वही काम करेंगी जो अब कर रही हैं, जबकि कंगना ने अपने सपने के बारे में बताया था कि वह एक रेस्तरां खोलना चाहती हैं, जहां वैश्विक मेन्यू हो। अब, 2025 तक कंगना ने उस सपने को हकीकत में बदल लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उस क्लिप को शेयर करते हुए दीपिका से वादा किया कि वह उनका पहला क्लाइंट बनेंगी।

कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण को अपने पोस्ट में टैग कर पुरानी याद को ताजा किया, जिसमें दीपिका ने कंगना से कहा था कि वह उनकी रेस्टोरेंट की पहली ग्राहक बनना चाहेंगी। कंगना ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं और फैशन से लेकर एक्टिंग तक सभी क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। आज कंगना रनौत बॉलीवुड की सुपरस्टार बन चुकी हैं और सांसद भी हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स