सर्दियों की सुबह घास पर नंगे पैर चलने से क्या होते हैं स्वास्थ्य लाभ?

सुबह-सुबह पार्क में नंगे पैर घास पर चलने के कई फायदे होते हैं, जिनके कारण लोग इसे आदत बना लेते हैं। इसे "EARTHING" या "GROUNDING" भी कहा जाता है, और यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे शरीर को मानसिक और शारीरिक लाभ मिलते हैं। घर में अक्सर बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि सुबह-सुबह घास पर नंगे पैर चलने से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही इसके कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। कई लोग सुबह-सुबह पार्क में ऐसा करते देखे जा सकते हैं। कुछ लोग इसे आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद मानते हैं. जबकि कुछ का मानना ​​है कि इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। घास पर नंगे पैर चलने के फायदों के बारे में लोगों की अलग-अलग राय है। सर्दियों के मौसम में कार्डियो सेशन के दौरान खुली घास पर ओस की बूंदें जम जाती हैं। जिससे चलना और भी फायदेमंद हो जाता है। 

आइए जानें इसके कुछ प्रमुख फायदे,

1 विटामिन D का अवशोषण: सुबह की ताजगी और सूरज की हल्की किरणें शरीर में विटामिन D के उत्पादन को बढ़ाती हैं, जो हड्डियों और दिमागी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

2. मानसिक शांति : घास पर नंगे पैर चलने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है।

3. बाहरी दबाव से राहत : घास पर चलने से पैरों के तलवे पर दबाव पड़ता है, जिससे रक्त संचार में सुधार होता है और पैरों की थकान दूर होती है।

4. प्राकृतिक चुम्बकीय प्रभाव : वैज्ञानिकों के अनुसार, पृथ्वी की सतह से निकलने वाले इलेक्ट्रॉन्स शरीर में पहुंचकर सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इससे शरीर में संजीवनी शक्ति बढ़ती है।

5. हृदय स्वास्थ्य : घास पर चलने से हृदय गति और रक्तचाप में संतुलन बना रहता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

6. मांसपेशियों की मजबूती: घास पर चलने से पैरों की मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है और संतुलन क्षमता में सुधार होता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स