दिल्ली में सियासी तकरार: एसीबी की टीम केजरीवाल के घर पहुंची, आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर लगाए आरोप। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले राजधानी में सियासी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी द्वारा बीजेपी पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाना अब तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार (7 फरवरी) को एलजी के आदेश के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची। पांच सदस्यीय टीम पूर्व मुख्यमंत्री के घर के अंदर है। जैसे ही एसीबी की टीम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची, आम आदमी पार्टी की लीगल टीम के कुछ वकील भी वहां पहुंच गए। दरअसल, बीजेपी की शिकायत के बाद एलजी ने एसीबी को जांच के निर्देश दिए थे।

दिल्ली में सियासी हलचल के बीच एसीबी की टीम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची, वहीं आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह एसीबी कार्यालय में अपनी शिकायत दे रहे हैं। एसीबी सूत्रों के अनुसार, संजय सिंह के बयान भी दर्ज हो सकते हैं, जिनमें उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाए हैं। आम आदमी पार्टी के लीगल सेल के अध्यक्ष संजीव नसियार ने एसीबी पर आरोप लगाया कि उनके पास जांच के लिए कोई कागजात या निर्देश नहीं हैं, और वे बिना किसी प्राधिकरण के घर में मौजूद हैं। उन्होंने इसे बीजेपी की साजिश बताया और कहा कि जब तक एसीबी के पास कानूनी नोटिस नहीं होगा, तब तक किसी को भी केजरीवाल के आवास में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स