कालकाजी में आतिशी की जीत, बीजेपी के खिलाफ आम आदमी पार्टी की जंग जारी रहने का किया दावा। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार (8 फरवरी) को आ रहे हैं और मतगणना जारी है। कई सीटों के फाइनल नतीजे आ चुके हैं। कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार और मुख्यमंत्री आतिशी ने जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम के बाद आतिशी ने कहा कि "हम दिल्ली की जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं, लेकिन बीजेपी के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी। आतिशी ने आगे कहा, "कालकाजी के लोगों ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया, उसके लिए मैं उनका धन्यवाद करती हूं। मैं अपनी टीम को भी बधाई देती हूं, जिन्होंने 'बाहुबल', गुंडागर्दी और मारपीट का सामना करते हुए जमीन पर मेहनत की और जनता तक पहुंचे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के मुताबिक, कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार आतिशी ने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हराया। आतिशी को 52,154 वोट मिले, जबकि रमेश बिधूड़ी को 48,633 वोट मिले, और उन्होंने 3,521 वोटों से जीत हासिल की। आतिशी ने जीत के बाद कहा कि यह समय जश्न मनाने का नहीं, बल्कि बीजेपी के खिलाफ जंग जारी रखने का है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा गलत के खिलाफ लड़ती रहेगी और दिल्ली के लोगों के लिए उसका संघर्ष कभी खत्म नहीं होगा। चुनाव आयोग के ताजे आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी दिल्ली में 27 साल बाद सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है, उसे अब तक 21 सीटों पर जीत मिली है और 26 सीटों पर बढ़त बनी हुई है। वहीं, आम आदमी पार्टी को 11 सीटों पर जीत मिली है और 12 सीटों पर बढ़त है। दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 36 है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स