दिल्ली चुनाव हारने के बाद आतिशी का इस्तीफा, एलजी वीके सक्सेना ने आतिशी से कहा- 'आपको यमुना मैया का श्राप लगा है।
दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को एलजी वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जब वह अपना इस्तीफा देने के लिए एलजी के पास गईं, तो एलजी ने उनसे कहा कि सरकार को यमुना की सफाई के लिए और प्रभावी कदम उठाने चाहिए थे। एलजी सक्सेना ने इस दौरान वायु प्रदूषण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति को बदलने का भी जिक्र किया और कहा कि उनके सचिवालय ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए कई बार रचनात्मक उपायों की सिफारिश करते हुए पत्र भेजे थे। दिल्ली चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को एलजी वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान बातचीत के दौरान एलजी ने कहा कि आपको यमुना मैया का श्राप लगा है। सूत्रों के मुताबिक, एलजी सक्सेना ने आतिशी से यह भी कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यमुना के श्राप के बारे में पहले ही चेतावनी दी थी, क्योंकि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से नदी को साफ करने की योजना को रोकवा दिया था।
राजभवन के सूत्रों के अनुसार, आतिशी ने इस टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं, न्यूज एजेंसी ने एलजी सचिवालय से इस बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। राजभवन ने इस पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। दिल्ली चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी पर कई आरोप लग रहे हैं, जिनमें सबसे प्रमुख यमुना नदी और वायु प्रदूषण है। इसी सिलसिले में एलजी ने आतिशी पर तंज कसा और 'श्राप' की बात की। हर साल छठ पूजा के समय यमुना में झाग और उसके जहरीले पानी की चर्चा होती है, लेकिन बाद में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। यमुना में अमोनिया की मात्रा को लेकर भी सियासत हो चुकी है।
















































































Leave Your Message