पीएम मोदी की विदेश यात्रा से पहले विमान को लेकर मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने की गिरफ्तारी।

मुंबई पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से पहले उनके विमान को उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को मुंबई के चेंबूर इलाके से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी को मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक फोन कॉल आया, जिसमें यह कहा गया कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं, क्योंकि वे अपनी आधिकारिक विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। इस धमकी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि धमकी देने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था और उसे चेंबूर इलाके से हिरासत में लिया गया है।

फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में हैं और आज वे दो दिवसीय अमेरिकी दौरे के लिए रवाना होंगे। दक्षिणी फ्रांस के मार्सिले पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने इसी बंदरगाह शहर से भागने का साहसिक प्रयास किया था। मोदी ने फ्रांस की कंपनियों से भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनने का आह्वान किया और उन्हें भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया, यह कहते हुए कि यह ‘‘सही समय’’ है। प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में आयोजित 14वें ‘भारत-फ्रांस सीईओ फोरम’ में अपने संबोधन में भारत और फ्रांस के बीच बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद थे। मोदी ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को प्रोत्साहन मिलने की बात की।प्रधानमंत्री मोदी जिस विमान से यात्रा करते हैं, वह एयर इंडिया वन है, जो किसी साधारण विमान से कहीं अधिक खास है। इस विमान में कई अत्याधुनिक सुविधाएं हैं, जिनसे यह पूरी तरह से सुरक्षित और तकनीकी दृष्टि से उन्नत है। यह विमान सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रपति भी इसका उपयोग करते हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स