मोनालिसा भोसले का इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, सुशांत सिंह राजपूत का नाम फॉलोअर्स लिस्ट में देख लोग हुए हैरान। 

प्रयागराज के महाकुंभ में माला बेचने आई मोनालिसा भोसले अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। महाकुंभ से उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते ही फिल्मों के ऑफर आने लगे हैं। अपनी कत्थई आंखों से सबका ध्यान खींचने वाली मोनालिसा अब अपनी किस्मत को संवारने के लिए मुंबई पहुंच गई हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मशहूर गाना "तेरे नैना मेरे नैनों से बातें करती हैं। पर लिप्सिंक करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसके अलावा, मोनालिसा की इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लिस्ट भी ध्यान आकर्षित कर रही है, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुकी है। मोनालिसा की इंस्टाग्राम फॉलोअर लिस्ट में एक नाम ऐसा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। मोनालिसा की फॉलोअर लिस्ट में बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम शामिल है, और यह देखकर लोग हैरान हैं। मोनालिसा इंस्टाग्राम पर कुल 5 लोगों को फॉलो करती हैं, जिनमें सुशांत सिंह राजपूत भी एक हैं। मोनालिसा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिलहाल 14.3K फॉलोअर्स हैं, और यह बात सबसे ज्यादा चौंकाने वाली है कि दिवंगत अभिनेता सुशांत का नाम आज भी उनकी फॉलोअर लिस्ट में है। सुशांत सिंह राजपूत ने जून 2020 में दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन मोनालिसा की फॉलोअर लिस्ट में उनका नाम देखकर लोग अब भी हैरान हैं।

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अब मुंबई में एक्टिंग क्लासेस शुरू कर चुकी हैं। उन्हें प्रसिद्ध डायरेक्टर सनोज मिश्रा एक्टिंग और पढ़ाई-लिखाई की ट्रेनिंग दे रहे हैं। मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं, और महाकुंभ में माला बेचने आई थीं। उनकी कत्थई आंखों की वजह से वह रातों-रात सुर्खियों में आ गईं और अब फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने के लिए एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स