महाकुंभ से बॉलीवुड तक का सफर: मोनालिसा की मेहनत और किस्मत ने बदल दी जिंदगी।
मोनालिसा का सफर महाकुंभ से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक बहुत ही प्रेरणादायक है। महाकुंभ में एक छोटी सी नौकरी से शुरुआत करने के बाद सोशल मीडिया के जरिए उनकी पहचान वायरल हो गई। 16 साल की मोनालिसा का आकर्षक व्यक्तित्व और उनकी मेहनत ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया। इसके बाद, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म का हिस्सा बनाने का निर्णय लिया और मोनालिसा ने इस मौके को स्वीकार किया। अब वह फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म का ऑफर दे दिया। मोनालिसा ने भी अपने परिजनों की अनुमति के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए हां कर दिया। मोनालिसा को सनोज मिश्रा ने हीरोइन बनाने का वादा किया और अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया। बॉलीवुड में 5 फिल्में डायरेक्ट कर चुके डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्मों के लिए तैयार करने का फैसला लिया है। बीते कुछ दिनों से सनोज मिश्रा लगातार मोनालिसा पर काम कर रहे हैं। सनोज ने कुछ दिन पहले ही मोनालिसा को पढ़ाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें मोनालिसा को पढ़ना सिखा रहे थे। अब गुरुवार को सनोज मिश्रा के साथ मोनालिसा एयरपोर्ट पर नजर आईं। सनोज ने खुद ही इस वीडियो को शेयर किया था।
मोनालिसा बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहीं। लोगों ने उनकी खूबसूरती की काफी तारीफ भी की। साथ ही कुछ लोगों ने यहां तक दावा किया कि मोनालिसा की खूबसूरती से अब बॉलीवुड हसीनाओं का सिंहासन डोलने वाला है। मोनालिसा के सपोर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने डार्क कॉम्पलेक्स को लेकर बात की थी। साथ ही मोनालिसा की भी काफी तारीफ करते हुए अपनी बात लोगों के सामने रखी थी। अब जल्द ही मोनालिसा फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
















































































Leave Your Message