दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार वापसी, शपथ ग्रहण समारोह की तारीख हुई तय। 

दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 19 फरवरी को होने की संभावना है, यह जानकारी सूत्रों से मिली है। इसके पहले 17 या 18 फरवरी को विधायक दल की बैठक हो सकती है, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। बीजेपी ने दिल्ली की सत्ता में 26 साल बाद वापसी की है। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए थे और 8 फरवरी को नतीजे आए थे। इस चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की। बीजेपी को कुल 48 सीटों पर जीत मिली, जबकि आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटों पर सिमट गई। वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका और उसे एक भी सीट नहीं मिली। इससे पहले बीजेपी की दिल्ली इकाई की विभिन्न चुनाव समितियों ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विधानसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा शुरू की। समीक्षा की शुरुआत चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा परिणामों पर चर्चा के साथ हुई। बैठक में दिल्ली चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा, सह-प्रभारी अलका गुर्जर, अतुल गर्ग और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद थे।

बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। बैठक में शामिल एक नेता ने कहा, "वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की शानदार जीत सुनिश्चित करने में समितियों और उनके सदस्यों की भूमिका की सराहना की।" उन्होंने बताया कि अन्य चुनाव समितियों के साथ बैठकें जारी रहेंगी, जिनमें बीजेपी जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार और अन्य संबंधित कार्यों को संभालने के लिए बीजेपी ने 40 से अधिक चुनाव समितियों का गठन किया था। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स