दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ा झटका, गृह मंत्रालय ने करी गिरफ्तारी की मांग। 

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन को बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। मंत्रालय ने शुक्रवार (14 फरवरी, 2025) को राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS), 2023 की धारा 218 के तहत मामला चलाने की मंजूरी दी जाए। यह कदम प्रवर्तन निदेशालय से प्राप्त सामग्री के आधार पर उठाया गया है। इसके साथ ही, गृह मंत्रालय ने कहा कि जैन के खिलाफ मामले की जांच और कानूनी कार्यवाही जल्द शुरू हो सकती है। यह घटनाक्रम दिल्ली के राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है, क्योंकि सत्येंद्र जैन आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख नेताओं में से एक थे।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच और पर्याप्त सबूत के आधार पर सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला चलाने के लिए मंजूरी की मांग की गई है। जैन पर हवाला सौदों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप हैं, जिसमें ईडी ने 30 मई 2022 को उन्हें गिरफ्तार किया था, हालांकि वह जमानत पर बाहर हैं। यह मामला 2017 के सीबीआई द्वारा दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले से जुड़ा है। सीबीआई ने दिसंबर 2018 में आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें जैन की संपत्ति आय से कहीं अधिक पाई गई थी। 18 अक्टूबर को वह तिहाड़ जेल से बाहर आए और 26 फरवरी 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर उन्हें अंतरिम जमानत दी, जो समय-समय पर बढ़ाई गई।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स