CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 के दौरान छात्रों के लिए दिल्ली मेट्रो ने शुरू की विशेष सुविधा, सुरक्षा जांच और टिकटिंग में मिलेगी प्राथमिकता।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 15 फरवरी से शुरू हुई CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 के दौरान छात्रों को विशेष सुविधा देने का ऐलान किया है। ये सुविधा 4 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी। इसमें परीक्षार्थियों को मेट्रो टिकट लेने और सुरक्षा जांच में विशेष राहत मिलेगी, ताकि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें। इस दौरान लाखों छात्र मेट्रो से यात्रा करेंगे, इसलिए DMRC और CISF ने सुरक्षा और यात्रा को सुगम बनाने के लिए उपाय किए हैं।
DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि 3.30 लाख CBSE परीक्षार्थियों को परेशानी मुक्त यात्रा का अनुभव देने के लिए कई विशेष कदम उठाए गए हैं। छात्रों को बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड दिखाने पर फ्रिस्किंग और टिकटिंग में प्राथमिकता मिलेगी, ताकि वे लंबी कतार में न लगें। DMRC ने विभिन्न स्कूलों से मिलकर नज़दीकी मेट्रो स्टेशनों की जानकारी साझा की है, जो उनकी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। इसके अलावा, स्कूलों में QR कोड वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं ताकि छात्र आसानी से टिकट बुक कर सकें। मेट्रो स्टेशनों पर सेंट्रलाइज्ड एनाउंसमेंट भी की जाएगी, ताकि छात्रों को सही निर्देश मिल सकें।
















































































Leave Your Message