BJP जीतेंगी जातिवाद से चुनाव! राजनीती ऐसी कि जान कर रह जाऐंगे दंग!
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारी बहुमत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी अभी से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा ने इन राज्यों में सीएम और डिप्टी सीएम का ऐलान करते वक्त जातिगत समीकरण का पूरा ध्यान रखा है। एकतरफ बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया है, तो दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में ओबीसी से आने वाले मोहन यादव के हाथ में कमान दी है। वहीं राजस्थान में भजन लाल शर्मा के जरिये ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की कोशिश की गई है।
हालांकि बीजेपी के इस फॉर्मूले को विपक्ष सिर्फ छलावा बता रहा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इसे लेकर बीजेपी की जमकर आलोचना की है। एक न्यूज़ शो में जब अखिलेश से महिलाओं का वोट बीजेपी की तरफ जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, बीजेपी जो दावा कर रही है वह सही नहीं है। एनसीआरबी के आंकड़े देखें तो सबसे ज्यादा अन्याय महिलाओं के खिलाफ हो रहा है। बात चाहे मध्य प्रदेश की हो या यूपी की, हर जगह यही स्थिति है। अगर बीजेपी मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की वजह से महिलाओं का वोट मिलने की बात कह रही है तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उसे किस आधार पर वोट मिला है। यूपी की राजधानी लखनऊ तक में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
उन्होंने लाडली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा, “जिस सीएम ने यह योजना चलाई, उस मामा का बीजेपी ने क्या किया। अगर उनकी चलाई स्कीम की वजह से महिलाओं का इतना वोट मिला और सरकार बनी तो उनको क्यों सजा दी। भले ही वह कैमरे पर कितना भी कहें, कितना भी टीवी पर बोलें कि वह पार्टी के फैसले से सहमत हैं, लेकिन उनके दिल में क्या चल रहा है ये कोई जान सकता है। उन पर क्या गुजर रहा है ये वही जानते हैं।
















































































Leave Your Message