दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में महसूस हुए भूकंप के झटके, पीएम मोदी ने की सतर्क रहने की करी अपील।

17 फरवरी की सुबह दिल्ली, यूपी और हरियाणा में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। यह भूकंप इतना जोरदार था कि कई लोग जो सो रहे थे, वे अचानक जाग गए और घबराहट में अपने घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली-एनसीआर के बाद बिहार और ओडिशा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे वहां के लोग भी डरे हुए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, बिहार में सुबह 8:02 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए, जिनकी तीव्रता 4.0 थी। भूकंप का केंद्र सीवान जिले में था, और यह जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। सीवान के आसपास के अन्य जिलों में इस भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए, और न ही किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी सामने आई है। इसके बाद, ओडिशा के पुरी जिले में करीब 8:15 बजे 4.7 तीव्रता का एक और भूकंप आया। हालांकि, यह भूकंप ओडिशा के अन्य शहरों में महसूस हुआ या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुरी में भी इस भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। कुल मिलाकर, भूकंप के बावजूद फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इन घटनाओं ने लोगों में घबराहट जरूर पैदा कर दी।

17 फरवरी को दिल्ली, यूपी और हरियाणा में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। इसका केंद्र धौला कुआं के पास झील पार्क के नजदीक था, जो जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर था। गहराई कम होने के कारण दिल्ली और आसपास के शहरों में इसके झटके अधिक महसूस हुए। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, अलवर, मथुरा, आगरा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल में भी झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की कि वे शांत रहें और सुरक्षा सावधानियों का पालन करें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स