नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए प्लेटफॉर्म टिकट सेवा अस्थायी रूप से करी बंद।
राष्ट्रीय राजधानी में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई भगदड़ को ध्यान में रखते हुए, सोमवार को फिर से रेलवे अधिकारियों ने लोगों की भीड़ बढ़ने पर प्लेटफॉर्म टिकट देना बंद कर दिया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह कदम सुरक्षा के लिहाज से और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। हादसे के बाद से स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ देखने को मिल रही थी, जिसके कारण इस निर्णय को लिया गया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जैसे ही स्टेशन पर भीड़ कम होगी और स्थिति सामान्य होगी, प्लेटफॉर्म टिकट जारी करना फिर से शुरू कर दिया जाएगा। क्राउड कंट्रोल के दृष्टिकोण से यह कदम उठाया गया है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि प्लेटफॉर्म पर यात्रा करने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी।
इसके अलावा, रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने के उपायों पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे से बचा जा सके। इसके साथ ही अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को अधिक सुविधा देने के लिए वे नियमित रूप से स्थिति की समीक्षा करेंगे और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त उपायों को लागू करेंगे।
















































































Leave Your Message