दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दी चेतावनी, कहा केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी को हर रोज कोर्ट जाना होगा। 

दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हैं, और इस मुद्दे पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (AAP) भाजपा पर निशाना साध रही है। इस बीच, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने चेतावनी दी कि दिल्ली में नए सीएम के नाम के ऐलान के बाद अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी को रोज कोर्ट जाना होगा। सचदेवा ने कहा कि आतिशी दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री होने के बावजूद यह सवाल उठा रही हैं कि अगला सीएम कौन होगा। उन्होंने पूछा कि जब AAP के मुख्यमंत्री पांच महीनों तक जेल में थे, तब आतिशी ने नहीं बताया था कि उस वक्त मुख्यमंत्री कौन था। वे यह भी बोले कि आतिशी को अपने पार्टी के लोग भी नेता प्रतिपक्ष मानने को तैयार नहीं हैं और कुर्सी पर बैठने के बावजूद वह सीएम नहीं बन पाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आतिशी झूठ बोलने और बेबुनियाद आरोप लगाने में माहिर हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जब बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा सामने आएगा और सरकार बनेगी, तो कार्यवाही के दौरान आतिशी, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के पास इतना काम होगा कि उन्हें सिर खुजलाने का भी समय नहीं मिलेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इन नेताओं को हर रोज कोर्ट जाना होगा और उन्हें उन चोरीयों और धोखाधड़ी का जवाब देना होगा जो उन्होंने की हैं। सचदेवा ने सलाह दी कि ये नेता अपनी ऊर्जा उन जरूरी मामलों पर खर्च करें, न कि बेकार की चीजों में।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स