बुलडोज़र के डर से नहीं होगी रैली! नीतीश कुमार कैसे लड़ेंगे चुनाव?

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 24 दिसंबर को होने वाली यूपी के वाराणसी में रैली, स्थगित हो गई है। PM Modi के गढ़ में नीतीश कुमार कुछ कहते इससे पहले ही सब कुछ रुक गया है। नीतीश की पार्टी जेडीयू इसे साजिश के तहत भी देख रही है। रैली स्थगित होने की मुख्य वजह बताई गई है कि जगह नहीं मिली।  इस रैली को लेकर पार्टी के नेता-कार्यकर्ता उत्साहित थे। 
बिहार सरकार के मंत्री और उत्तर प्रदेश के जेडीयू प्रभारी श्रवण कुमार ने गुरुवार को एक प्रेस इंटरव्यू में एक बड़ा बयान दे डाला। श्रवण कुमार ने कहा कि हमारी रैली वाराणसी के जगतपुर इंटरमीडिएट कॉलेज में होनी थी। कॉलेज प्रबंधन ने जगह को लेकर आश्वासन भी दिया था। पांच दिनों तक मंजूरी देने के लिए टहलाया गया और बाद में कॉलेज प्रशासन की ओर से कहा गया कि जगह नहीं दी जा सकती है। श्रवण कुमार ने कहा कि कॉलेज प्रशासन पर ऊपर से दबाव डाला गया है, जिसके कारण जगह की मंजूरी नहीं दी गई। 
मंत्री श्रवण कुमार ने बीजेपी पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग बुलडोजर से परेशान हैं। जो जगह देना चाहेगा उस पर यूपी सरकार बुलडोजर चलवा देगी, इसलिए हमें जगह नहीं मिली। कॉलेज प्रशासन के लोग डरे हुए हैं। लोकतंत्र खत्म करने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है। 
उन्होंने आगे कहा की हम लोग उत्तर प्रदेश के गांव-गांव में घूमेंगे। गरीब, मजदूर और दबे-कुचले लोगों से बात करेंगे। उनसे इजाजत लेंगे कि क्या नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश आना चाहिए या नहीं। जब इजाजत यहां के लोग, यहां की जनता देगी, तो दूसरा स्थान खोजकर हम लोग सभा करेंगे। हालांकि उन्होंने अगली तिथि के बारे में कुछ कहा नहीं। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स