राजस्थान का बजट 2025: दीया कुमारी ने की 150 यूनिट बिजली मुफ्त देने और सड़क परियोजनाओं की करी घोषणा। 

राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आज तीसरी बार राज्य का बजट पेश किया और आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। इनमें प्रमुख घोषणा 150 यूनिट बिजली मुफ्त देने की थी, जिसे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ा जाएगा। इस योजना के तहत लाभार्थी परिवारों के घरों पर सोलर प्लेट लगाए जाएंगे, और जिनके घरों में जगह नहीं है, वहां सामुदायिक सोलर प्लांट लगाकर उन्हें लाभ दिया जाएगा।

राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने 19 फरवरी 2025 को विधानसभा में अपना तीसरा बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने राज्य की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। प्रमुख घोषणा 150 यूनिट बिजली मुफ्त देने की थी, जिसे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, 5 लाख नए घरेलू बिजली कनेक्शन और 5 हजार नए कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे। वित्त मंत्री ने राज्य में राम जल सेतु लिंक परियोजना की शुरुआत, 1050 नए टेक्निकल पदों की नियुक्ति, और 1500 हैंडपंप तथा 1000 ट्यूबवेल लगाने की योजना की घोषणा की। राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इसके अतिरिक्त, 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे, 2750 किलोमीटर लंबी सड़कें, और 1600 बसावटों को डामर सड़कों से जोड़ने की योजना भी बनाई गई है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स