निमृत कौर ने महाकुंभ में भाग लेने के बाद अपनी यात्रा को किया शेयर, सोशल मीडिया पर मिले जबरदस्त रिएक्शन।

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में बॉलीवुड सितारे भी श्रद्धालुओं के साथ आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। अनुपम खेर, विक्की कौशल, विद्युत जामवाल, और अन्य कई सितारे पहले ही संगम में स्नान कर चुके हैं। हाल ही में, अभिषेक बच्चन की फिल्म *दसवीं* की एक्ट्रेस निमृत कौर ने भी महाकुंभ में स्नान किया और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की। उन्होंने महाकुंभ के अनुभव को लेकर एक भावुक कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने इस धार्मिक यात्रा के महत्व और मानवता के महासागर के एक साथ आने को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की।

निमृत कौर ने महाकुंभ के अनुभव को लेकर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने आयोजन के सफल प्रबंधन के लिए पुलिस और प्रशासन की सराहना की। उन्होंने गंगा टास्क फोर्स के प्रयासों को विशेष रूप से सराहा, जो इस विशाल आयोजन को सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं। निमृत ने लिखा कि महाकुंभ में भाग लेने के बाद वह अपनी संस्कृति, इतिहास और आस्था को लेकर नई प्रेरणा और गर्व महसूस कर रही हैं। उनके पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी और उनके अनुभव को सराहा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स