दिल्ली की नई महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा के अंदर से उठी मुख्यमंत्री पद की मजबूत दावेदार। 

दिल्ली को 20 फरवरी, 2025 को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है, और भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की नेता रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। मुख्यमंत्री बनने से पहले, रेखा गुप्ता ने संगठनात्मक स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और दिल्ली भाजपा में महासचिव के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। इसके अलावा, वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय सदस्य रही हैं और संघ के कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रही हैं।

रेखा गुप्ता ने 2015 और 2020 में शालीमार बाग सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2015 में 11 हजार वोटों से और 2020 में साढ़े चार हजार वोटों से वह हारीं। हालांकि, 2022 में शालीमार बाग-बी वार्ड से पार्षद चुनी गईं और अब 2025 में शालीमार बाग विधानसभा से जीतकर दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही हैं। दिल्ली में सीएम पद के कई दावेदार थे। आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को हराने के बाद भाजपा में परवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय जैसे नेताओं के नाम मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में थे। सबसे पहले परवेश वर्मा का नाम लिया जा रहा था, जिनका नाम अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद प्रमुख दावेदारों में शामिल हुआ था।

 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स