रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल के 'शीशमहल' को म्यूजियम बनाने का किया ऐलान। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने का दावा किया है। रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुना गया है, और वह छह अन्य विधायकों के साथ रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। शपथग्रहण से पहले ही रेखा गुप्ता ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद, वह मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी विधायकों के साथ यमुना नदी की सफाई का काम देखने जाएंगी। रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'शीशमहल' को लेकर अपने प्लान का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 'शीशमहल' को एक म्यूजियम में तब्दील किया जाएगा, ताकि जनता देख सके कि उनके पैसे का कैसे दुरुपयोग किया गया। जेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री आवास को एक चुनावी मुद्दा बनाया था। बीजेपी ने सीएजी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने अनुचित तरीके से धन आवंटित किया और सीएम हाउस के बजट से कहीं अधिक राशि खर्च की। इसके अलावा, दूसरे कामों के लिए आवंटित धन भी इस घर की निर्माण में लगा, जिसमें कई लग्जरी किचन जैसी सुविधाएं थीं।

अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली के सीएम आवास का जीर्णोद्वार कराया गया, जिसमें पुराने आवास को तोड़कर नया और महंगा सीएम हाउस बनाया गया। इसमें करोड़ों रुपये खर्च किए गए, और आरोप है कि केजरीवाल ने तय बजट से ज्यादा राशि इस निर्माण पर खर्च की। इसके अलावा, सीएम हाउस का अनुमानित बजट भी बढ़ाया गया और मनमाने तरीके से धन का उपयोग किया गया। सीएजी की रिपोर्ट में भी इस निर्माण में गड़बड़ी की बात कही गई। 2023 में सीएम आवास के निर्माण में हुए खर्च का खुलासा एक टीवी चैनल की रिपोर्ट में हुआ, जिसे "ऑपरेशन शीशमहल" नाम दिया गया था। इसी नाम से यह विवादित मामला सामने आया। इस नाम के बाद, बीजेपी और अन्य विपक्षी दलों ने सीएम आवास को व्यंग्य के रूप में 'शीशमहल' कहना शुरू कर दिया।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स