सोनिया गांधी को स्वास्थ्य समस्या के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में कराया गया भर्ती। 

कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें गुरुवार सुबह 8:30 बजे पेट संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल के अनुसार, सोनिया गांधी की नियमित जांच की गई और उनकी हालत अब स्थिर है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत में सुधार है, जिससे संभावना है कि उन्हें शुक्रवार को छुट्टी मिल सकती है।

सोनिया गांधी की उम्र 78 साल है, और वह हाल ही में संसद के बजट सत्र में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने सरकार से जनगणना कराने की मांग की थी। इससे पहले भी सोनिया गांधी को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण कई बार सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स