क्या आपको हमेशा भूख लगती है? जानिए थायरॉइड, डायबिटीज और अन्य कारणों से ज्यादा भूख लगने की समस्या।
अक्सर कुछ लोग ज्यादा खाने के बावजूद भी भूख महसूस करते रहते हैं, और यह एक सामान्य स्थिति नहीं है। इस तरह की अधिक भूख कई कारणों से हो सकती है। जैसे कि कुछ लोग मानसिक दबाव, तनाव, या चिंता के कारण ज्यादा खाते हैं। इससे शरीर में वजन बढ़ता है और कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, यदि शरीर में खून की कमी (एनीमिया), थायरॉइड की समस्या या डायबिटीज जैसी बीमारियां हैं, तो भी ज्यादा भूख लग सकती है। जब शरीर को सही पोषक तत्वों की कमी होती है, तो उसे भूख महसूस होती रहती है, ताकि शरीर उन तत्वों को प्राप्त कर सके। हालांकि, अगर आपको बार-बार बहुत ज्यादा भूख लग रही है, तो यह जरूरी है कि आप डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि इसकी वजह का सही तरीके से इलाज किया जा सके। इसके अलावा, नियमित रूप से हल्का और संतुलित आहार लेना, मानसिक तनाव को कम करना, और अच्छी नींद लेना भी भूख को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
ज्यादा भूख लगना क्या कोई बीमारी है?
1 हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बार-बार भूख लगना नींद कम आने की वजह से हो सकता है। जब आपकी नींद पूरी नहीं होती, तो भूख के संकेत देने वाला घ्रेलिन हार्मोन काफी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में ज्यादा भूख लगती है और बार बार कुछ खाने का मन करता है। इसलिए रात में 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।
2 डायबिटीज- शुगर में भी लोगों को भूख ज्यादा लगती है। डायबिटीज होने पर ग्लूकोज सेल्स तक नहीं पहुंच पाता जिसके कारण एनर्जी बनाए रखने के लिए के लिए बार बार खाने का मन करता है। अधिक भूख लगने का कारण हाई शुगर लेवल हाई होने हो सकता है।
3 थायरॉइड- थायरॉइड होने पर भी लोगों को ज्यादा भूख लगती है। ऐसे लोगों को बार-बार खाने का मन करता है। थायरॉइड हॉर्मोन बढ़ने पर हाइपरथाइरॉयडिज्म हो जाता है। इसे में मरीज को पेट खाली लगता है जिससे खाने का मन करने लगता है।
4 प्रोटीन की कमी- जो लोग प्रोटीन की कमी से जूझ रहे होते हैं उन्हें भी जरूरत से ज्यादा भूख लगती है। ऐसे लोगों को बार-बार खाने का मन करता है। प्रोटीन की कमी होने पर वो हार्मोन कम बनता है जिससे हमें पेट भरे होने का अहसास होता है। ऐसे में ज्यादा भूख लगती है।
5 स्ट्रेस और गुस्सा- गुस्से में या ज्यादा स्ट्रेस होने पर भी लोगों को भूख लगने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो शरीर में कार्टिसोल हार्मोन काफी हाई हो जाता है। इस हार्मोन का सीधा असर भूख पर पड़ता है। इसलिए डिप्रेशन, एंग्जायटी में रहने वाले लोग दूसरों के मुकाबले ज्यादा खाते हैं।
















































































Leave Your Message