महाकुंभ में महिलाओं के स्नान की वीडियो सोशल मीडिया पर बेचे जा रहे हैं, इस मामले में पुलिस ने शुरू की जांच।

महाकुंभ क्षेत्र में महिलाओं की निजता का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है, जहां महिलाओं के स्नान और कपड़े बदलने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बेची जा रही हैं। इन तस्वीरों को टेलीग्राम पर 1999 रुपये में बेचा जा रहा था। इस गंभीर मामले को लेकर पुलिस ने 11 सोशल मीडिया चैनलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिलाओं के स्नान करते समय के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे थे, जिनमें महिलाएं त्रिवेणी संगम में स्नान कर रही थीं या कपड़े बदल रही थीं। पुलिस ने इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इन वीडियो को बेचने के मामले में एफआईआर दर्ज की है और मेटा से इन अकाउंट्स की जानकारी मांगी है। पुलिस की जांच जारी है।

एफआईआर में पुलिस ने बताया कि महाकुंभ में महिलाओं की निजता का उल्लंघन हुआ है, जब उनके स्नान और कपड़े बदलने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर शेयर की गईं। कुछ तस्वीरों का इस्तेमाल अन्य आपत्तिजनक कंटेंट बेचने के लिए टीजर के रूप में किया गया, जिससे महिलाओं की आध्यात्मिक यात्रा को गोपनीयता का उल्लंघन झेलना पड़ा। पुलिस ने एफआईआर में टेलीग्राम चैनल "Cctc Channel 11" का स्क्रीनशॉट भी शामिल किया है, जिसमें महिलाओं के स्नान के वीडियो को 1999 रुपये में सदस्यता लेने पर प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स